दतिया नगर: भांडेर: विद्यालय की ज़मीन पर कब्ज़ा, युवक ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की
मामला भांडेर नगर क़े वार्ड क्रमांक 15 ठकुरास मोहल्ला का है यहां के निवासी युवक ऋषिकांत चौहान ने कलेक्टर को आवेदन देकर शासकीय विद्यालय की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की है ,युवक ने निष्पक्ष जांच की मांग की है । कृषिकांत चौहान ने बताया कि उसने अतिक्रमण की शिकायत कई बार सीएमओ से की स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई ।