गभाना: गभाना क्षेत्र के करनपुर गांव में चार किसानों के नलकूपों से चोरों ने मोटर की चोरी की, मुकदमा दर्ज
गभाना क्षेत्र के करनपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूप के कमरों के ताले तोड़कर व कूमल लगाकर मोटर और तार चोरी कर लिए। करनपुर गांव के पीड़ित किसान वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसके नलकूप से मोटर और तार चोरी कर ले गए।