गभाना: चंडौस ब्लॉक में किसानों ने सहकारी समिति सचिव को हटाने की मांग को लेकर की पंचायत, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त किया
चंडौस में सहकारी समिति सचिव रॉबी कटारा के ट्रांसफर आदेश के बावजूद पद पर बने रहने को लेकर बुधवार को किसानों ने ब्लॉक चण्डौस परिसर में पंचायत की। पंचायत का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण फौजी ने किया। जिसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए।