Bihar news : विश्व योगासन चैम्पियनशिप में चंपारण का स्वर्णिम इतिहास, बेतिया के सारांश कुमार ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, विश्व मंच पर गूँजा बिहार का नाम। पश्चिम चंपारण की धरती ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार और देश को गौरवान्वित किया है। योगापट्टी प्रखंड निवासी पिता श्री जितेंद्र राम एवं माता श्रीमती रुना देवी के सुपुत्र सारांश कुमार ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया के ईका एरिना में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिदमिक पेयर योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सारांश की इस उपलब्धि ने न केवल चंपारण बल्कि पूरे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव के साथ स्थापित किया है।4 से 8 जून 2026 तक आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में विश्व के 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने योगासन को भारत की प्राचीन विरासत के साथ-साथ विश्व का उभरता हुआ प्रतिस्पर्धात्मक खेल बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, विश्व योगासन के अध्यक्ष योगऋषि स्वामी रामदेव, महासचिव डॉ. जयदीप आर्य तथा योगासन भारत के अध्यक्ष श्री उदित सेठ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।#SaranshKumar #WorldYogasanaChampionship2026 #GoldMedalist #TeamIndia #ProudMoment #BiharPride #Champaran #Bettiah #Yogasana #RhythmicPairYogasana #IndianAthletes #YogaSports #WorldChampion #Ahmedabad2026 #YogasanaIndia #BiharSports #WestChamparan #InspiringYouth #GoldenGlory #MadeIndiaProud