चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध लौह अयस्क खनन बंद कराने के लिए झामुमो पदाधिकारी मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
अवैध लौह अयस्क खनन को बंद करने को लेकर झामुमो पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलेंगे। खनन माफिया के कारण जंगली हाथी गांव - शहर में घुस रहे हैं। यह बातें आज झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने अपने प्रेस बयान में कहा है। श्री लागुरी ने कहा कि नोवामुंडी एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध लौह अयस्क माइनिंग का धंधा जोरशोर से अब भी जारी है. जिला प्रशासन और वन विभाग मौन है