मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सगे भाई ने कि थी सुनीता की हत्या,CCTV से पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारा भाई अरेस्ट
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 बीती 21 जून को हुए सुनीता हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सुनीता का कातिल उसका सगा भाई निकला। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड उपेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उपेंद्र मिश्रा ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल कर लिए है। आरोपी ने मर्डर की पूरी प्लानिंग की। उसने ऐसा षड्यंत्र रचा, जिससे पुलिस टीम गुमराह हुई।