मेरठ: किठौर क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर लाठी से बोला हमला, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 किठौर थाना क्षेत्र स्थित शाहजहांपुर का रहने वाला दबंग पड़ोस की रहने वाली महिला के साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़ित महिला ने आरोपी दबंग का विरोध किया तो दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।