मेरठ: मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान के तबादले के बाद नवागत एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चार्ज ले लिया
Meerut, Meerut | Jun 27, 2024 रात में मेरठ पहुंचे एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अफसरों से मुलाकात की। आईपीएस डॉ. विपिन ताडा को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पहले वह सहारनपुर में तैनात थे। उनकी जगह मेरठ के पूर्व एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर भेजा गया है। बुधवार रात एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पुलिस टीम ने उन्हें सलामी दी।