मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में स्कूल के गेट पर खड़ी बाइक चोरी,बेटी का एडमिशन कराने स्कूल पहुँचा था पिता,घटना CCTV में हुई क़ैद
Meerut, Meerut | Jun 26, 2024 गंगानगर क्षेत्र स्थित वर्धमान एकेडमी स्कूल के गेट से एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है।एक पिता बुधवार दोपहर अपनी बेटी का एडमिशन कराने स्कूल पहुंचा था।स्कूल के गेट पर बाइक खड़ी कर वह अंदर गया इसी दौरान एक नकाबपोश चोर बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।