मेरठ: जाकिर कॉलोनी के वार्ड 87 में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग,लंबी-लंबी लाइन लगाकर भर रहे पानी,दो महीने से है लोग परेशान
Meerut, Meerut | Jun 26, 2024 मेरठ में नगर निगम की लापरवाही के चलते वार्ड 87 में लोग पानी के लिए दिल्ली की ही तरह लंबी-लंबी कतार लगाकर अपने नंबर का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वह करीब दो महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं ।शिकायत के बाद भी नगर निगम लापरवाह बना हुआ है।भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से वार्ड 87 में हाहाकार मचा हुआ है।