भीलवाड़ा: खाटूश्याम मंदिर में जेबकतरी, दर्शन के दौरान बच्चे ने व्यापारी की जेब काटकर उड़ाए हजारों रुपये
भीलवाड़ा। अपरा एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुरी में स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन करने आए एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की जेब काट ली गई। जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी बुधवार सुबह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।