बहराइच: रुपईडीहा पुलिस ने 80 लाख की स्मैक के साथ बाराबंकी निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बहराइच पुलिस ने रुपईडीहा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 80 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम स्मैक बरामद की है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त रामनारायण अवस्थी जनपद बाराबंकी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नेपाल से स्मैक तस्करी कर ले जा रहा था, जब उसे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है।