बहराइच: हथमरवा गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 21 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 7 गिरफ्तार
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के हथमरवा गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। भरे गांव में घंटों तक दोनों तरफ से पथराव और मारपीट हुई, जिसमें लाठी, डंडों के साथ धारदार औजारों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। इस मामले में 21 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।