बहराइच: त्रिमुहानी तिराहे के पास सड़क हादसे में युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच में एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। युवक अपनी पल्सर गाड़ी पर अपनी परिचित युवती को बैठाकर नानपारा की तरफ जा रहे थे, तभी त्रिमुहानी तिराहे के निकट बायपास पर पीछे से आ रही अज्ञात बस ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल लाये जाने पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।