लोहरदगा: ज़िला के सभी स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, बच्चों को पॉक्सो कानून, यौन शोषण व हिंसा की जानकारी दी गई
लोहरदगा जिले के सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक साथ विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य एवं कल्याण दूतों ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को यौन हिंसा, शोषण और पॉक्सो अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी