लोहरदगा: अजय उद्यान पार्क में नशा मुक्ति के लिए बनी मानव श्रृंखला, नगर परिषद प्रशासक के नेतृत्व में जागरूकता अभियान
लोहरदगा नगर परिषद की प्रशासक मुक्ति किड़ो की अगुवाई में मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे अजय उद्यान पार्क में नशा मुक्ति को लेकर एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया गया।