कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचला, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर लेबर मंडी के पास गुरुवार सुबह 10बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचल दिया।उसके बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मजदूर को अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।