कानपुर: बिल्हौर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने हाइटेंशन लाइन के पोल पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिल्हौर के खजुरिया निवादा गांव में 24 वर्षीय संदीप उर्फ छोटे ने हाई टेंशन लाइन के पोल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। बुधवार शाम खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था। गुरुवार सुबह 9:00 बजे हाई टेंशन के पोल में बेल्ट के सारे युवक का शब लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।