मुरादाबाद: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
एसपी सिटी ने बताया टीएमयू के पैथॉलाजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अदिति का शव यूनिसर्विटी कैंपस में उनके रूम में मिला है। सुबह उनके दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने रूम खुलवाया तो अंदर डॉ. अदिति का शव पड़ा था। उनके पास में ही कुछ दवाएं थीं और एक चाकू भी था। माना जा रहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने इन्हीं दवाओं को खाकर आत्महत्या की।