कोटकासिम: कोटकासिम में तिजारा विधायक के विवादित बयान पर सेन समाज में आक्रोश, एसडीएम को CM के नाम सौंपा ज्ञापन
तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ की JEN अधिकारी पर टिप्पणी से सेन समाज में आक्रोश है मंगलवार दोपहर 2 बजेकोटकासिम सेन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से संपूर्ण सेन समाज की भावनाएं आहत हुई है बल्कि एक पूरे समाज को नीचा दिखाने का प्रयास है