जतारा: शाहपुरा तिगैला पर मौत की टक्कर! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की जान गई, दूसरा गंभीर
शाहपुरा तिगैला के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उदयपुरा निवासी ग्यासीलाल कुशवाह (26) की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार ग्यासीलाल लिधौरा से जतारा की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।