मेघनगर: मेघनगर में हिंदू संगम को लेकर प्रभात फेरी निकाली जा रही है
मेघनगर संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर मेघनगर में 11 जनवरी को विशाल हिंदू संगम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता हो इसके लिए नियमित रूप से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकल जा रही है। 22 दिसंबर को भी मेघनगर के विश्वकर्मा मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई जो महाराणा प्रताप बस्ती से शिवाजी बस्ती पहुंची।