फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने एनएच 57 पर छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मोगरी मछली के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने एनएच 57 पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की प्रतिबंधित चाइनीज मोगरी मछली को जप्त किया। इस मामले में तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तीन-चार ट्रक भारत में प्रतिबंधित मांगुर मछली तस्करी करने के उद्देश्य से पुर्णियों की तरफ से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे हैं।