फारबिसगंज: नागरिक संघर्ष समिति के सदस्यों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह का किया स्वागत.
भारत नेपाल सीमा जोगबनी से तीन नई ट्रेनों के घोषणा से इस इलाके के लोगों में हर्ष व्यक्त है. नागरिक संघर्ष समिति सदस्य ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह का फुल माला से स्वागत किया. इस मौके पर नागरिक संघर्ष समिति सदस्य ने कहा लंबे अरसे बाद जोगबनी फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू हुआ है.