फारबिसगंज: सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्कर महिला को किया गिरफ्तार
सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है. जिसे सिमराहा ओपी थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां सभी का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार सभी महिला सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के पूवा गांव निवासी बताई जा रही है.