फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पांच हजार से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया.
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में सभी पीडीएस दुकानदारों के यहां आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया. दुसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग ने इस का लाभ उठाया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की पांच हजार से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया. यह कार्य लगातार जारी रहेगा. सभी पीडीएस दुकानदारों के यहां शिविर का आयोजन किया गया.