जमुई: अग्निशमन विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन, आग से बचाव का संदेश देते हुए किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार की सुबह अग्निशमन विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ की शुरुआत अग्निशमन कार्यालय से कटौना मोड तक की गई। इस दौरान मैराथन दौड़ के तहत लोगों को स्वच्छता और आग से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया। उक्त जानकारी गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।