*महागणपति पंडाल के तागत नाबालिक बच्चो के बिजली लगने से मृत्यु की घटना की शिकायत मनवाधिकार आयोग के समक्ष दर्ज*
पिछले दिनों जिस तरह से महागणपति पंडाल में नाबालिक बच्चो की बिजली लगने से जान गयी और कुछ अन्य घायल हैबिस घटना के तहत सार्वजनिक राज्य के सभी पंडालो के खिलाफ करवाही हेतु यह शिकायत दर्ज करवाई गयी हैँ यह शिकायत (बॉम्बे हाई कोर्ट एडवोकेट ) अधिवक्ता आशिष राय ने महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष एक तक्रार दाखिल कर गणेशोत्सव के दौरान पुलिस, बीएमसी, बेस्ट, महाराष्ट्र सरकार, मंत्रालय तथा महागणपती मंडळ (काळाचौकी) सहित विभिन्न प्राधिकरणों की लापरवाही पर तत्काल निर्देश देने की मांग की है। यह तक्रार काळाचौकी, लालबाग में करंट लगने से एक नाबालिग बच्ची सहित दो व्यक्तियों की मौत तथा चार लोगों के घायल होने की घटना के बाद दाखिल की गई है।
तक्रार में एफआईआर दर्ज करने में देरी, पंडालों में भीड़ प्रबंधन की कमी, बिजली सुरक्षा में लापरवाही तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तत्काल अंतरिम आदेश की मांग की गई है, क्योंकि गणेशोत्सव के अभी कुछ दिन शेष हैं।