कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, कई दिशा निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, कोडरमा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान, जल जीवन मिशन एवं संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।