कोडरमा: 29 जून को अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा प्रतिभावान बच्चे होंगे सम्मानित, बैठक में लिया गया निर्णय
अखिल भारतीय धोबी महासंघ नगर कमेटी की एक बैठक बजरंग नगर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान 29 जून को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के द्वारा आयोजित गरीब एवं प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया गया कि सम्मान समारोह के लिए 25 जून तक अंक प्रमाण पत्र जांच किए जाएंगे।