कोडरमा: जनता दरबार में वृद्ध महिला ने उपायुक्त से लगाई पेंशन की गुहार, उपायुक्त ने सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र
कोडरमा जिले के करमा पंचायत अंतर्गत पुतो गांव की निवासी रेखा देवी ने हाल ही में आयोजित जनता दरबार में अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने उपायुक्त ऋतुराज से गुहार लगाई कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।