रफीगंज: बस स्टैंड के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ATM गार्ड की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
रफीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के लोहरा पंचायत अंतर्गत भठकुरहा गांव निवासी 37 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 वर्षों से एसबीआई एटीएम में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में रफीगंज के ललिता सिनेमा हॉल के समीप मकान बनाकर परिवार के साथ