एटा: भाई दूज पर हादसा: ऑटो सिंघावली गांव के समीप जंगली सुअर के सामने आने से पलटा, 7 लोग घायल
Etah, Etah | Nov 10, 2026 एटा में भाई दूज पर कासगंज जिले के हिम्मतपुर सई गांव से फिरोजाबाद के नगला सूट जा रहे सात लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा मिरहची थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव के पास कासगंज-एटा हाईवे पर हुआ। बताया गया कि ऑटो के सामने अचानक जंगली सुअर आ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। हादसे में बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।