समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1037,
दिनांक:- 03 अगस्त 2026,
==================
सावन सोमवारी पर सौरा नदी (सिटी काली मंदिर) पर SDRF टीम की तैनाती:-
जिला प्रशासन ने की सुरक्षित स्नान एवं डूबने से बचाव की अपील:-
सावन माह के अवसर पर प्रत्येक सोमवारी को पूर्णिया स्थित सिटी काली मंदिर के निकट सौरा नदी में स्नान एवं पूजा-अर्चना हेतु उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा नदी के वर्तमान जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम किया गया है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सौरा नदी घाट पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र०से)के निदेशानुसार सावन माह की सभी सोमवारी को SDRF टीम मोटरबोट तथा सभी आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तैनात रहेगी।
इस टीम का नेतृत्व टीम कमांडर श्री कृष्ण प्रसाद साह करेंगे। स्थानीय प्रशासन, अंचलाधिकारी एवं पुलिस बल को भी मौके पर निर्बाध व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
डूबने से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन की अपील:-
जिला प्रशासन पूर्णिया सभी श्रद्धालुओं से सौरा नदी में स्नान के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील किया गया है कि गहरे पानी में न जाएं: नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण केवल सुरक्षित एवं चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें।अनजान या गहरे पानी की ओर जाने का प्रयास न करें।
बैरिकेटिंग एवं निर्देशों का पालन निश्चित रूप से करें। घाट पर लगाए गए सुरक्षा घेरे (बैरिकेटिंग) को न लांघें तथा मौके पर तैनात SDRF टीम एवं पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें।
बच्चों एवं बुजुर्गों पर नज़र रखें: छोटे बच्चों, बुजुर्गों और तैरना न जानने वाले व्यक्तियों को अकेले पानी में न उतरने दें। स्नान के दौरान उनका हाथ थामे रखें।
हड़बड़ी /जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचें। सीढ़ियों एवं घाटों पर फिसलने का खतरा रहता है, इसलिए शांतिपूर्वक और कतारबद्ध होकर ही स्नान करें।
आपात स्थिति में तुरंत सूचित करें किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में घाट पर मौजूद SDRF टीम के कमांडर या स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचित करें साथ ही जिला आपात कालीन संचालन केंद्र के दूरभाष 06454242317, 06454242319, 06454242320 पर शीघ्र सम्पर्क करे।
सजग रहें,सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 3, 2026