समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1038,
दिनांक:- 03 अगस्त 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्मतन प्रगति को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना के विभिन्न विभागों से तथा वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया।साथ ही साथ माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें, मानवाधिकार एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त राशन कार्ड एवं विभिन्न आवेदनो के निष्पादन की अद्यतन स्थिति,आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनो की स्थिति,की गहन समीक्षा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
आर०टी०पी०एस० काउंटर तथा आयोजित विभिन्न सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन एवं जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांचोंपरान्त सूची समर्पित करने को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा
संबंधित अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निष्पादन शत-प्रतिशत हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारिगण को निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल विद्यालय) के म्यूटेशन कार्य और डीग्री कॉलेजों के निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन का प्रस्ताव निर्धारित समय पर समर्पित करना सुनिश्चित करें।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था,विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 3, 2026