पिछोर: पिछोर एसडीएम कार्यालय में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पिछोर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर आज शनिवार दोपहर लगभग 2:30 विकासखंड पिछोर में माननीय सुप्रीम कोर्ट के टीईटी परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करनेएवं 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संर्वग में सम्मिलित शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा