BAGHPAT DESK : बागपत में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बचा लिया। इस घटना का एक रेस्क्यू वीडियो मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना बागपत नगर के पक्का घाट पर हुई, जहां 14 वर्षीय मोहसिन यमुना में स्नान करने गया था। बढ़े हुए जलस्तर के कारण वह नदी में थोड़ा आगे जाने पर डूबने लगा। वहां पहले से प्राइवेट गोताखोर इरफान, आजाद और नौशाद ने मोहसिन को डूबते देख तुरंत यमुना में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मोहसिन के परिजन पक्का घाट पहुंचे। वे बिना पुलिस को सूचित किए किशोर को अपने साथ ले गए। गोताखोरों के इस कार्य की सभी ने सराहना की। स्थानीय गोताखोर इरफान ने बताया कि उनकी टीम लगातार नदी के किनारों पर मौजूद है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्र का निरीक�
Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2026