हमीरगढ़: मयूर मिल के सामने रोड क्रॉस कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, युवक घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के स्वरूपगंज निवासी युवक सोमवार रात 10:00 फैक्ट्री से कार्य खत्म कर घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान रोड क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|