बांसवाड़ा: कल्लाजी धाम जानावारी में कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मां आशापुरा कल्याण गोगागढ़ धाम पर वीर शिरोमणि कल्लाजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कल्लाजी की पालकी यात्रा रही, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से अपने कंधों पर धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा व पगड़ी पहने अश्वारोही श्रद्धालुओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।