हमीरपुर: अर्चना फाउंडेशन के डायरेक्ट एवं उनके सदस्यों ने गरीब परिवार के बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया।
सदर कोतवाली सहित कुरारा, सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में होली पर्व पर अर्चना फाउंडेशन के डायरेक्ट एवं उनके सदस्यों ने गरीब परिवार के बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया। उन्होंने ने बच्चों को पिचकारी, अबीर, गुलाल, मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कई बच्चों के आंखों से खुशी के आंसू छलक आये।