हमीरपुर: 12 वर्ष पुराने मुकदमें में अदालत के निर्देश पर कुरारा पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि वर्ष 2011 में धारा 325, 323, 504 आईपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रमाकान्त पुत्र सियाराम निवासी ग्राम गोकुल का डेरा थाना कुरारा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रज्जन लाल व यतीन्द्र कुमार शामिल रहे।