हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र के बड़ा कछार गांव
में मधुमक्खियों ने हमला बोला चार घायल
थानाक्षेत्र के बड़ा कछार गांव में खेतों में भैंस चराने गए पशुपालकों पर मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। जिससे चार लोग घायल हो गए। हालत खराब होने पर एक को कानपुर रेफर किया गया है।बड़ा कछार निवासी विजयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह व आदित्य सिंह अपनी भैंसों को खेतों में चराने के लिए ले गए थे।