नावकोठी: नावकोठी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार, नए मामले दर्ज
नावकोठी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक नए मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए। दर्ज मामला हसनपुर बागर पंचायत के शेखपुरा के अनिल कुमार व दिनेश पंडित के बीच खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर है। कुल 12 मामले लंबित हैं। सभी फरियादी को सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई।