नावकोठी: नावकोठी वार्ड नंबर 13 में दो पक्षों में मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
नावकोठी के वार्ड नंबर 13 में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भर्ती कराया गया है। पीड़ित मो इस्राइल ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोहम्मद रहमत और उसके पुत्र मोहम्मद अल्ताफ सहित अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।