नावकोठी: नावकोठी के उत्सव हॉल में पंचायत स्तरीय कर्मी और जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह, मुखिया ने किया समरसता भोज का आयोजन
नावकोठी के उत्सव हॉल में जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मियों का एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिय राष्ट्रपति कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में पंचायत के सभी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है। इन्हीं के बदौलत आज पंचायत बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर समरसता भोज आयोजित किए गए।