नावकोठी: पहसारा पैक्स में किसानों को इफको द्वारा नैनो यूरिया और डीएपी छिड़काव के लिए ड्रोन प्रशिक्षण
पहसारा पैक्स में किसानों को इफको के द्वारा नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के ड्रोन विधि से छिड़काव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीसीओ अनिल कुमार चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने किया। इस अवसर पर आलू के खेत में ड्रोन से यूरिया और डीएपी के छिड़काव का मॉक ड्रिल कराया गया। मौके पर इफको के क्षेत्र प्रबंधक मोहित झा सहित अन्य मौजूद थे