बलरामपुर: उर्वरक के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरू हुआ धरती माता बचाओ अभियान, नियम उल्लंघन पर खाद विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
उर्वरक का दुरुपयोग रोकने के लिए बलरामपुर जिले में धरती माता बचाओ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान गांव से लेकर जिला स्तर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना, किसानों को सही मात्रा में खाद के उपयोग के लिए जागरूक करना और खाद की कालाबाजारी व तस्करी पर सख्त नियंत्रण करना है। जिले में करीब सवा तीन लाख किसान खेती कर रहे हैं।