बलरामपुर: महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, बाइक सवार हुआ घायल
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुजहनी निवासी गुड़िया पत्नी रामसागर (40) रविवार देर रात घर से बाहर शौच के लिए गई थीं। तभी बाइक की टक्कर से मौत हो गई।