जतारा: विधायक हरिशंकर खटीक, जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों की लगाई क्लास" वीडियो वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।