सिमडेगा: सिमडेगा एसपी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में बेहराटोली की बिमला लकड़ा और फरसाबेड़ा निवासी रोहित कुमार ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।